अर्थ : किसी काम आदि में प्रवीण होने की अवस्था, गुण या भाव।
उदाहरण :
क्रिकेट में सचिन की प्रवीणता जगजाहिर है।
खेल-कूद में निपुणता के लिए अभ्यास आवश्यक है।
पर्यायवाची : उस्तादी, काबिलीयत, कार्यकुशलता, कुशलता, कौशल, दक्षता, निपुणता, नैपुण्य, पटुता, प्रवीणता, प्रावीण्य, महारत, युक्ति, विचक्षणता, सुघड़ई, सुघड़ता, सुघड़पन, सुघड़ाई, सुघड़ापा, सुघरई, सुघरता, सुघरपन, सुघराई, स्किल
अर्थ : योग या तपस्या के द्वारा प्राप्त होने वाली अलौकिक शक्ति।
उदाहरण :
स्वामीजी को कई प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त हैं।
अर्थ : प्रमाणित होने की क्रिया।
उदाहरण :
सिद्धि के बिना किसी पर दोष लगाना उचित नहीं है।
अर्थ : योग - साधन के अलौकिक फल।
उदाहरण :
अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियाँ मानी गई हैं।
पर्यायवाची : ऐश्वर्य
अर्थ : गणेश की दो पत्नियों में से एक।
उदाहरण :
कहा जाता है कि सिद्धि हर प्रकार की सिद्धियाँ देती हैं।